विदेश में टेस्ट जीत पर मिलने चाहिए दुगुने अंक: कोहली

विदेश में टेस्ट जीत पर मिलने चाहिए दुगुने अंक: कोहली

विराट कोहली

पुणे/भाषा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विदेश में जीत दर्ज करने पर दुगुने अंक मिलने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस चैम्पियनशिप से पांच दिनी प्रारूप का स्तर बेहतर हुआ है ।

Dakshin Bharat at Google News
फिलहाल शृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ करने पर एक टीम को 120 अंक मिलते हैं चाहे वह दो मैचों की शृंखला हो या पांच मैचों की। विदेश में खेली गई हो या अपनी धरती पर।

कोहली ने कहा, यदि आप मुझसे अंकतालिका बनाने को कहते तो मैं विदेश में जीत मिलने पर दुगुने अंक देता। मैं पहले सत्र के बाद यह बदलाव देखना चाहूंगा।

भारत 160 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर 120 अंक लिए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका पर पहले टेस्ट में 203 रन से मिली जीत के 40 अंक मिले हैं।

कोहली ने खुशी जताई कि अब कोई टीम ड्रा के लिये खेलना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, हर मैच का महत्व बढ़ गया है। पहले तीन मैचों की शृंखला में आप ड्रा के लिए खेल सकते थे लेकिन अब टीमें जीतने के लिए खेल रही हैं ताकि अतिरिक्त अंक ले सकें। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है।

भारतीय कप्तान ने कहा, मैच अब अधिक रोमांचक हो रहे हैं। हमें हर सत्र में पेशेवर प्रदर्शन करना होगा। खिलाड़ियों को अपने खेल का स्तर लगातार बेहतर करना होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान