ईडन का विकेट अच्छा होगा : गांगुली

ईडन का विकेट अच्छा होगा : गांगुली

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स पर पिच का निरीक्षण किया जहां भारत और श्रीलंका के बीच १६ नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।गांगुली ने कहा कि विकेट अच्छा है और दर्शकों को अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह अच्छा विकेट होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने बाद में कहा कि प्रशासन की तुलना में खेलना हमेशा मुश्किल रहा है। गांगुली ने बाद में एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, थो़डी सी चूक हुई और आप आउट हो जाते हो। हर चीज में आपको दूसरा मौका मिलता है लेकिन एक खिला़डी को नहीं। खेलना हमेशा मुश्किल रहा है। इसमें रीटेक की कोई गुंजाइश नहीं है। इस समारोह में भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी उपस्थित थे। उन्होंने दिसंबर १९८४ की उस घटना को याद किया जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था।कपिल से जब उस घटना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, मैं कोलकाता में नहीं था। मैं दिल्ली में था। चयनकर्ताओं ने मुझे छह दिन का अवकाश दिया था और मैं उसका आनंद ले रहा था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download