‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन
On
‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन
मुंबई/दक्षिण भारत। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।बता दें कि राजीव कपूर बॉलीवुड के कपूर खानदान का हिस्सा थे। दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के बेटे थे। वे अभिनेता के अलावा निर्माता और निर्देशक भी थे। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भी बॉलीवुड का जाना-माना नाम रहे हैं।
राजीव कपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के अलावा ‘मेरा साथी’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1991 में आई फिल्म ‘मेहंदी’ से बतौर निर्माता शुरुआत की। उन्हें ‘प्रेमग्रंथ’ और ‘आ अब लौट चलें’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Feb 2026 11:10:19
Photo: IndianNationalCongress FB Page


