दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी के साथ शेयर की तस्वीर

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी के साथ शेयर की तस्वीर

shilpa shetty

मुंबई/भाषा। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं, जिसका जन्म सेरोगेसी से हुआ है। दंपति की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
शिल्पा ने कहा, ‘ईश्वर ने हमारी प्रार्थनाएं सुन लीं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर नन्ही परी आई है। समीषा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी, 2020 को हुआ। घर की नन्ही एसएसके।’ शिल्पा और राज ने नवंबर 2009 में शादी की थी और मई 2012 में दंपति के बेटे विवान का जन्म हुआ था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

13 साल के अंतराल के बाद शिल्पा शब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ से वापसी कर रही हैं। फिल्म में अभिमन्यु दसानी और यूट्यूब सनसनी शिरील सेतिया अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होने वाली है।

शिल्पा, प्रियदर्शन की ‘हंगामा 2’ में परेश रावल, मीजान जाफरी और दक्षिण की अभिनेत्री प्रणीता सुभाष के साथ नजर आएंगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download