यूट्यूब पर हिट हुआ नोरा फतेही के ‘दिलबर’ सॉन्ग का अरबी वर्जन, यहां देखें वीडियो
यूट्यूब पर हिट हुआ नोरा फतेही के ‘दिलबर’ सॉन्ग का अरबी वर्जन, यहां देखें वीडियो
मुंबई। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का मशहूर ‘दिलबर-दिलबर’ सॉन्ग अरबी में भी आ गया है। यूट्यूब पर इसका वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक इसे 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 30 नवंबर को ही अपलोड किया गया था जिसे यूजर्स ने खूब पसंद किया है। बता दें कि ’सत्यमेव जयते’ में इस गाने पर शानदार बैले डांस कर नोरा फतेही ने खूब वाहवाही लूटी थी।
उसके बाद बताया गया था कि ‘दिलबर’ सॉन्ग अरबी में भी आएगा, जिसमें नोरा अपनी आवाज देंगी। नोरा के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। अब अरबी वर्जन में यह सॉन्ग अलग अंदाज में पेश किया गया है। इसमें आवाज देकर नोरा ने साबित कर दिया कि वे डांस के साथ सिंगिंग में भी महारत रखती हैं।अरबी सॉन्ग को मोहसिन तिजाफ ने कंपोज किया। इसका लेखन खलीफा मेनानी और अशरफ आरब ने किया है। पिछली बार एक इंटरव्यू में नोरा ने कहा था कि यह मोरक्को और भारत दोनों के लिए एक बड़ा सौदा है। चूंकि यह पहली बार है जब हम भारतीय और मोरक्कन संस्कृति को कलात्मक और संगीत के साथ मिलकर पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि इन्हें साथ लाना मेरा लक्ष्य रहा है।
नोरा ने कहा था कि वे ‘दिलबर’ को अफ्रीका और मध्य पूर्व ले जाना चाहती हैं। इसके साथ ही वे सिंगिंग की भी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का यह गाना साल 1999 के ‘दिलबर’ का नया एडिशन था। तब यह ‘सिर्फ तुम’ में सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था।
‘सत्यमेव जयते’ में दोबारा फिल्माने के बाद नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई थी। अब अरबी वर्जन को देखकर आसानी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे भी दर्शकों का प्यार मिलेगा।
About The Author
Related Posts
Latest News
