मानुषी को ब्रेक देना चाहते हैं सलमान
On
मानुषी को ब्रेक देना चाहते हैं सलमान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में ब्रेक दे सकते हैं। मानुषी ने १७ साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद सभी लोग यह सवाल कर रहे हैं कि वह बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी कब शुरू करेंगी। चर्चा है कि सलमान उन्हें सबसे पहले बॉलीवुड में ब्रेक देना चाहते हैं। मानुषी के मिस वर्ल्ड वर्ष २०१७ का खिताब जीतने के बाद कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता उनके बारे में रूचि ले रहे हैं। कई निर्माताओं ने उनके पास अपनी फिल्मों के ऑफर्स भेजे हैं। सलमान भी मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं इसलिए उन्होंने भी यह ख्वाहिश जाहिर की है कि वह मानुषी को बॉलीवुड में जोरदार डेब्यू देना चाहते हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Dec 2025 14:50:24
Photo: @BJP4India X account


