न्यूटन ऑस्कर की दौड़ से बाहर

न्यूटन ऑस्कर की दौड़ से बाहर

लॉस एंजिलिस। भारत की ओर से ९०वें एकेडमी अवाडर्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी में आधिकारिक रूप से भेजी गई फिल्म न्यूटन ऑस्कर की दौ़ड से बाहर हो गई है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आटर्स एंड साइंसेज (एएमपीएएएस) ने घोषणा की कि अमित मसुर्कर के निर्देशन वाली गंभीर कॉमेडी फिल्म उन नौ फिल्मों का हिस्सा नहीं है जिन्होंने अगले चरण की वोटिंग में जगह बनाई है।ये नौ फिल्में हैं : ए फैंटेस्टिक वुमैन (चिली), इन द फेड (जर्मनी), ऑन बॉडी एंड सोल (हंगरी), फॉक्सट्रोट (इस्राइल), द इनसल्ट (लेबनान), लवलेस (रूस), फेलिसाइट (सेनेगल), द वूंड (दक्षिण अफ्रीका) और द स्क्वेयर (स्वीडन)। राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिकाओं वाली हिंदी भाषी इस फिल्म में छत्तीसग़ढ में व्यवस्था के झोल को दिखाया गया है। ऑस्कर अवाडर्स के लिए नामांकनों की घोषणा २३ जनवरी को की जाएगी। अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच तक पहुंचने वाली आखिरी भारतीय फिल्म वर्ष २०११ में आशुतोष गोवारिकर की लगान थी। मदर इंडिया (१९५८) और सलाम बॉम्बे (१९८९) ने भी शीर्ष पांच फिल्मों में जगह बनाई थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'