रेस-3 में दीपिका नहीं तो कौन?

रेस-3 में दीपिका नहीं तो कौन?

बॉलीवुड में यह यक्षप्रश्न बना हुआ है कि रेस-३ में सलमान की हीरोइन दीपिका नहीं तो कौन होगी? दीपिका ने हाल ही में एक बातचीत में इशारा किया था कि वे खुशी-खुशी सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हैं लेकिन फिलहाल उन्हें फिल्म ऑफर हुई नहीं है। बताते हैं कि सलमान की इस रेस में अब कटरीना भी हैं। इस फिल्म के लिए सलमान ने अपनी खास दोस्त कटरीना कैफ का नाम सुझाया है। सलमान के साथ कटरीना की जो़डी हिट मानी जाती रही है। दोनों फिलहाल टाइगर जिंदा है में भी साथ काम कर रहे हैं। कटरीना, रेस के पहले भाग का हिस्सा रही हैं, इसलिए फिल्म के मेकर्स उन्हें बोर्ड पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। ध्यान रहे कि रेस-२ में दीपिका पादुकोण थीं। दीपिका अब उन फिल्मों को करने में ही दिलचस्पी ले रही हैं, जिनमें उन्हें सेंट्रल करेक्टर निभाने का मौका मिले। पिछले दिनों ये भी खबरें थीं कि दीपिका और कटरीना, आनंद एल राय की फिल्म में साथ आ सकती हैं लेकिन बाद में दीपिका ने अपने पैर खींच लिए थे और अनुष्का की एंट्री हो गई। दीपिका अगली रेस में कैसे पहुंचती है यह देखने की बात होगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download