पटकथा पढ़े बिना साइन की गोलमाल अगेन : तब्बू

पटकथा पढ़े बिना साइन की गोलमाल अगेन : तब्बू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि उन्होंने पटकथा प़ढे बिना गोलमाल अगेन साइन कर ली। तब्बू ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ’’गोलमाल अगेन’’ में काम किया है। फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोप़डा श्रेयस तलप़डे, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जॉनी लीवर की भी अहम भूमिकाएं हैं। तब्बू का कहना है कि उन्होंने कई सितारों से सजी इस फिल्म को पटकथा प़ढे बिना ही साइन कर लिया था। तब्बू ने बताया कि वह हमेशा से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं। तब्बू ने कहा, यह मेरे लिए खास फिल्म है, क्योंकि जब भी मैंने ’’गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्म देखी, मैं लगातार हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती थी। जब भी पार्टियों में रोहित से मिलती तो कहती कि मैं इस श्रृंखला का हिस्सा बनना चाहती हूं। यहां तक कि मैं मेहमान भूमिका करने के लिए भी तैयार थी। मैं कहना चाहूंगी कि यह उन फिल्मों में से एक है, जिसकी पटकथा शूटिंग से पहले मैंने नहीं सुनी, क्योंकि मैं जानती थी कि उनके पास मेरे लिए कुछ अच्छा है..यह एक तरह से पिकनिक जैसा था।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
Photo: @SuvenduWB X account
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट