शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,400 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,400 के पार

मुंबई/भाषा। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

Dakshin Bharat at Google News
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 330.76 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 38,551.15 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 98.05 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 11,410.25 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल शुरुआती कारोबार में गिरने वाली एकमात्र कंपनी थी।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 394.40 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,220.39 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 96.20 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,312.20 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 268.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए