रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत

भारतीय मुद्रा

मुंबई/भाषा। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता की संभावना, घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआती बढ़त, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 70.21 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Dakshin Bharat at Google News
मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंगलवार को चीन-अमेरिका के व्यापार समझौते तक पहुंचने के संकेत देने के बाद निवेशकों की धारणा को बल मिला।

मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे सुधर कर 70.44 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा और इसने रुपए की तेजी को थामने का प्रयास किया।

शेयर बाजार के पास मौजूद प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,011.85 करोड़ रुपए की निकासी की। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.31 प्रतिशत गिरकर 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'