जियो का 4जी नेटवर्क सबसे बड़ा, एयरटेल का तीन गुना हुआ: ट्राई

जियो का 4जी नेटवर्क सबसे बड़ा, एयरटेल का तीन गुना हुआ: ट्राई

जियो एवं एयरटेल

नई दिल्ली/भाषा। देश में रिलायंस जियो का 4जी नेटवर्क सबसे बड़ा है और इसके बेस स्टेशनों की संख्या 7.46 लाख से अधिक है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क कवरेज रिलायंस जियो का आधा ही है, लेकिन सितंबर, 2017 के बाद यह तीन गुना से अधिक हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
ट्राई द्वारा मोबाइल कॉल टर्मिनेशन शुल्क समाप्त करने की समयसीमा की समीक्षा के लिए जारी परामर्श पत्र में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार जियो का 4जी नेटवर्क दोगुना हो गया है। सितंबर, 2017 में उसके 4जी बेस ट्रांससीवर स्टेशनों (बीटीएस) की संख्या 3.81 लाख थी जो जून, 2019 में बढ़कर 7.46 लाख हो गई।

एयरटेल का 4जी नेटवर्क 97,130 बीटीएस स्टेशनों से 3.26 लाख स्टेशनों पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार वोडाफोन आइडिया के पास 4जी सेवाओं के लिए सबसे अधिक स्पेक्ट्रम है। यह रिलायंय जियो के पास मौजूद स्पेक्ट्रम का डेढ़ गुना है। हालांकि, इस दौरान वोडाफोन आइडिया का 4जी नेटवर्क सिर्फ 62 प्रतिशत बढ़ा है।

कुल नेटवर्क में 4जी बेस स्टेशनों की संख्या अब करीब 60 प्रतिशत हो गई है। यह दो साल में 5.91 लाख स्टेशनों से 12.55 लाख स्टेशनों तक पहुंच गया है। वहीं 2जी नेटवर्क 27 प्रतिशत घटकर 6.61 लाख से 4.79 लाख बेस स्टेशनों तक आ गया है। इसी तरह 3जी बेस स्टेशनों की संख्या 3.6 लाख से घटकर 3.43 लाख रह गई है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर