कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना की शुरुआत की

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई ने घर तक राशन पहुंचाने की योजना की शुरुआत की

एकीकृत लोक शिकायत व्यवस्था, 1902 हेल्पलाइन नंबर, एक मोबाइल ऐप और एक वेब पोर्टल तथा परिवहन विभाग की 30 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत


बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को जनसेवक कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके तहत बेंगलूरु (शहरी) जिले के 198 वार्डों सहित सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों में कम कीमत पर घर तक राशन पहुंचाने समेत 56 सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Dakshin Bharat at Google News
बोम्मई ने कहा कि 26 जनवरी से इन योजनाओं का क्रियान्वयन पूरे कर्नाटक में किया जाएगा। बेंगलूरु के मल्लेश्वरम में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'इस जनसेवक कार्यक्रम के जरिये सरकार हर घर तक पहुंचेगी। इस योजना के तहत जाति प्रमाण पत्र, संपत्ति खाता प्रमाण पत्र, वृद्ध और विधवा पेंशन योजनाएं दी जाएंगी।'

मुख्यमंत्री ने जनसेवक के साथ ही ‘जनस्पंदन’ एकीकृत लोक शिकायत व्यवस्था, 1902 हेल्पलाइन नंबर, एक मोबाइल ऐप और एक वेब पोर्टल तथा परिवहन विभाग की 30 ऑनलाइन सेवाओं की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनसेवक योजना के तहत घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम  भारत के दोस्त इजराइल में भी जन्माष्टमी की धूम
भक्तों ने ‘एलोहिम प्लस’ (गॉड प्लस) नामक नाटक का मंचन भी किया
केरल: त्रिशूर में खड़ी लॉरी से कार टकराई, 8 लोगों की मौत
सोशल मीडिया: सेवा का जरिया या झगड़े का मैदान?
अन्नदाताओं के साथ हम हैं, हिम्मत न हारें: डीके शिवकुमार
मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाज़त, अभी और परिपक्व होने की जरूरत है: मायावती
प्रधानमंत्री ने भू-तुल्यकालिक कक्षा से तस्वीरें लेने वाले पहले भारतीय उपग्रह के प्रक्षेपण की सराहना की