सदानंद होंगे भाजपा के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

सदानंद होंगे भाजपा के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

बेंगलूरु। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौ़डा को वर्ष-२०१८ के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डीयुरप्पा को पहले ही पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। येड्डीयुरप्पा के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार भाजपा ने चुनाव अभियान समिति में सदानंद गौ़डा के अतिरिक्त २८ अन्य भाजपा नेताओं के नाम को शामिल किया है जो राज्य के अलग अलग क्षेत्रों से आते हैं।समिति में डीवी सदानंद गौ़डा, केएस ईश्वरप्पा, आर. अशोक, सीएम उदासी, गोविंद करजोल, शोभा करंदलाजे, श्रीरामुलू, पी.सी. मोहन, जीएम सिद्देश्वर, बी. सोमशेखर, अयनूर मंजुनाथ, बीजी पुट्टास्वामी, केबी शानप्पा, वी. शोमन्ना, अब्दुल अजीम, एम. जयदेवा, कुमार बंगारप्पा, रेणुकाचार्य, तेजस्विनी रमेश, श्रुति जग्गेश, तम्मेश गौ़डा, बसवराज यांकची, रमेश देशपांडे, रघुनाथ मलकापुरा आदि शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए