लगवा लिया पहला टीका? तो केरल से कर्नाटक आने वालों को मिलेगी यह छूट

लगवा लिया पहला टीका? तो केरल से कर्नाटक आने वालों को मिलेगी यह छूट

लगवा लिया पहला टीका? तो केरल से कर्नाटक आने वालों को मिलेगी यह छूट

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक सरकार ने केरल के लोगों के राज्य में आने पर कोरोना संबंधी नियमों में कुछ ढील दी है। जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है और इसका प्रमाणपत्र है, तो उन्हें कर्नाटक में प्रवेश करने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में छूट होगी।

Dakshin Bharat at Google News
कर्नाटक सरकार के इस फैसले से केरल के उन लोगों को राहत होगी जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक ले ली है और वे किसी कारणवश इस राज्य में आना चाहते हैं।

राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार, जो लोग केरल से कर्नाटक में प्रवेश करने वाले हैं, उन्हें कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पेश करनी होगी जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो। वहीं, उन लोगों को इससे छूट होगी जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं और इसका प्रमाणपत्र भी है।

हालांकि बाद में सरकार ने इस नियम में थोड़ी और ढील दे दी। अब वे लोग भी केरल से कर्नाटक आ सकेंगे जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की कम से कम एक खुराक अवश्य ली है और इसका प्रमाणपत्र है। इसे पेश करने के बाद पीसीआर रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

बताया गया कि संवैधानिक पदाधिकारियों, स्वास्थ्य पेशेवरों, दो साल से कम उम्र के बच्चों और आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों को भी यह छूट होगी कि वे आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाए बिना राज्य में प्रवेश कर सकें।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में