सीएम येडियुरप्पा के राजनीतिक सचिव आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती

सीएम येडियुरप्पा के राजनीतिक सचिव आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती

सीएम येडियुरप्पा के राजनीतिक सचिव आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती

एनआर संतोष

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद उन्हें शुक्रवार देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dakshin Bharat at Google News
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास में बेहोश पाए गए। इसके बाद उन्हें परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। सीएम येडियुरप्पा भी रात को अस्पताल गए थे। इस संबंध में येडियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘खुश’ देखा है, उन्हें अच्छा उपचार मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज सुबह हम 45 मिनट तक टहले। कल भी मैंने देखा कि वे खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’

एक रिपोर्ट में सूत्रों के आधार पर दावा किया गया कि संतोष ने नींद की गोलियां खाई ​थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संतोष इस साल मई में येडियुरप्पा के राजनीतिक सचिव नियुक्त हुए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'