अंतर राज्य जल विवाद के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले येडियुरप्पा

अंतर राज्य जल विवाद के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिले येडियुरप्पा

बेंगलूरु/दक्षिण भारत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मिले और दोनोें के बीच कृष्णा तथा महादायी सहित अन्तर राज्य नदी जल बंटवारे से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा हुई। मंगलवार को से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत करते हुए येडियुरप्पा ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के आमंत्रण पर उनसे मुलाकात करने जा रहे हैं, जो उनके साथ अंतर राज्य जल विवाद से सम्बन्धित मुद्दों तथा हाल में आई बाढ़ के बारे में बातचीत होगी।
बीएस येड्डीयुरप्पा ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ उनकी इस मुलाकात में महादायी के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। यह विवाद कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं गोवा तीनों राज्यों के बीच है। चर्चा से दोनों प्रदेशों के बीच लम्बे समय से चली आ रही इस समस्या का शीघ्र ही निदान होगा। इसके साथ ही बहुत समय से लंबित कृष्णा नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री येडियुरप्पा ने कहा कि हमने पहले ही पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की है तथा इस मामले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संज्ञान में भी लाया गया है।
छह सितंबर को मंत्रिमंडल की अगली बैठक में महादायी तथा कृष्णा नदी विवाद पर चर्चा होगी, जिस विवाद पर पहले ही न्यायालय निर्णय कर चुका है। राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए केन्द्र की ओर से धनराशि जारी किये जाने के मुद्दे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं उस समय इस बारे में उनको एक और ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ के गंभीर हालात से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाये गये कदमों के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की ओर से शीघ्र ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र के दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई तथा उप मुख्यमंत्री अश्‍वत्थ नारायण भी थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया 47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया
औपचारिक समापन समारोह 'सुरंजन दास डिनर' के साथ संपन्न हुआ
उप्र एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान से संबंध के शक में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
यहां रहकर अमेरिकी नागरिकों को लगा रहे थे चूना, आंध्र पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया
धाराप्रवाह तमिल बोलने वाले सिंगापुर के मंत्री ने युवाओं से किया यह आह्वान
छत्तीसगढ़: पुलिस ने बताया- ढेर हुए नक्सलियों पर था 3.33 करोड़ रु. का इनाम
ज्ञानशाला बन गई है संस्कारों की पाठशाला: मुनिश्री पुलकितकुमार
फोर्ब्स सूची: केरल ग्रामीण बैंक को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंकों में स्थान मिला