श्रीलंका की नौसेना ने 3000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने 3000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा

रामेश्‍वरम/भाषा। कच्चातीवू द्वीप के पास रविवार को मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 3000 से अधिक मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने वहां से खदेड़ दिया। मछुआरा संघ के नेता ने यह जानकारी दी। नौसैनिकों ने (मछुआरों की) कई नौकाओं के जाल भी फाड़ डाले। (तमिलनाडु) राज्य मछुआरा संघ के अध्यक्ष एन देवदास ने बताया कि रामेश्‍वरम के मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गये थे तथा वे कच्चातीवू के छोटे द्वीप के समीप मछलियां पकड़ रहे थे, उसी बीच श्रीलंका के नौसैनिक आये और उन्होंने उनके जाल फाड़ डाले एवं उन्हें वहां से भगा दिया। देवदास ने आरोप लगाया कि श्रीलंका के नौसैनिकों ने करीब 50 नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जाल काट डाले एवं उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। नौसैनिकों ने मछुआरों को वहां से लौटने के लिए बाध्य कर दिया। मछुआरा संघ के अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकारों से तमिलनाडु के मछुआरों पर बार-बार हो रहे हमले का विषय श्रीलंका सरकार के सामने उठाने की अपील की। शनिवार को तमिलनाडु के आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उनके समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछलियां पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बांग्लादेशी नेताओं का बढ़ता दुस्साहस बांग्लादेशी नेताओं का बढ़ता दुस्साहस
बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्लाह द्वारा दी गई यह धमकी कि ''सेवन सिस्टर्स' को भारत से...
साल 2026 के आखिर तक पूरे देश में उपग्रह-आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू की जाएगी: गडकरी
जब से तृणकां सत्ता में आई है, प. बंगाल में औद्योगीकरण में गिरावट जारी है: भाजपा
द्रमुक ने सिर्फ केंद्र से टकराव किया, लोगों के फायदे के लिए कुछ नहीं किया: नागेंद्रन
कर्नाटक: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
इस शहर में पालतू डॉग ने किसी व्यक्ति को काटा तो मालिक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
'डंकी रूट' एजेंटों को कठोर संदेश