‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए डीके शिवकुमार

‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए डीके शिवकुमार

कांग्रेस की ‘भारत यात्रा जोड़ो’ यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें शामिल होने के कारण शिवकुमार ने ईडी से 21 अक्टूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था


नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

Dakshin Bharat at Google News
शहर में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय के अंदर जाने से पहले शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि वह ‘कानून का पालन करने वाले नगारिक’ हैं और इसलिए संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए पहुंचे हैं, जबकि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें यहां बुलाया क्यों गया है।

कांग्रेस की ‘भारत यात्रा जोड़ो’ यात्रा कर्नाटक में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें शामिल होने के कारण शिवकुमार ने ईडी से 21 अक्टूबर तक पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था। वह राज्य में यात्रा के प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे हैं।

शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को बताया था कि ईडी ने सात अक्टूबर को दिल्ली में एजेंसी के सामने पेशी से छूट देने की उनकी अर्जी खारिज कर दी।

ईडी ने शिवकुमार और उनके भाई एवं सांसद डी के सुरेश (56) को भी कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धन शोधन मामले में जारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

इससे पहले, शिवकुमार आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े धन शोधन के एक अन्य कथित मामले में पूछताछ के लिए 19 सितंबर को ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

‘नेशनल हेराल्ड’ धन शोधन मामले में ईडी पिछले कुछ महीने में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय