टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन
On
सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में सिल्वर मर्सिडीज कार के टूटे हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं
मुंबई/दक्षिण भारत। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन हो गया। वे 54 साल के थे। जानकारी के अनुसार, वे पालघर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वे मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर आईं तस्वीरों में सिल्वर मर्सिडीज कार के टूटे हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं। यह दुर्घटना दोपहर 3.15 से 3.30 बजे के बीच हुई। पालघर के चरोटी इलाके में कार रोड डिवाइडर से जा टकराई।एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ कार चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Mar 2026 18:17:21
Photo: @Khamenei_fa X account


