जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

तलाशी दल ने सुबह राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक इलाके में सीमा पर एक ड्रोन की गतिविधि देखी


जम्मू/भाषा। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने के कुछ ही देर बाद पेलोड युक्त एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी दल ने सुबह राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक इलाके में सीमा पर एक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि जमीन से दागी गई गोली लगने के बाद ड्रोन नीचे गिर गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘ड्रोन के साथ एक पेलोड जुड़ा हुआ है और बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि सीमा पार से लगातार हो रही ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तलाशी दल को इलाके में भेजा गया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया