पंजाब: ​गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब: ​गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

वे पंजाब के मशहूर गायक, रैपर, अभिनेता थे


चंडीगढ़/दक्षिण भारत। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना जवाहरके गांव के नजदीक हुई थी, जिसके बाद उन्हें मनसा के अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
शुभदीप सिंह सिद्धू से सिद्धू मूसेवाला के तौर पर मशहूर हुए गायक का जन्म 11 जून, 1993 को पंजाब के मनसा जिले में स्थित मूसा गांव में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना से पढ़ाई की और 2016 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

वे पंजाब के मशहूर गायक, रैपर, अभिनेता थे। इसके अलावा, उन्होंने सियासत में हाथ आजमाया और कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के सामने हार गए थे।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी को उपलब्ध कराई सुरक्षा वापस ले ली थी। इनमें मूसेवाला भी थे। इस घटना के बाद विपक्ष ​पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकता है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए