हनी ट्रैप का शिकार वायु सेना का सार्जेंट पाकिस्तानी एजेंट को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार

हनी ट्रैप का शिकार वायु सेना का सार्जेंट पाकिस्तानी एजेंट को सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय देवेंद्र नारायण शर्मा के तौर पर की गई है


नई दिल्ली/भाषा। भारतीय वायु सेना के एक सार्जेंट को रक्षा प्रतिष्ठानों और कर्मियों के बारे में गोपनीय और संवेदनशील सूचना एक पाकिस्तानी एजेंट को कथित तौर पर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि सार्जेंट को मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसाया गया था।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 32 वर्षीय देवेंद्र नारायण शर्मा के तौर पर की गई है, जो यहां सुब्रतो पार्क में भारतीय वायु सेना के रिकॉर्ड कार्यालय में प्रशासनिक सहायक (जीडी) के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि शर्मा को पाकिस्तान की एक महिला ने कथित तौर पर अपने ‘मोहपाश’ में फंसा लिया था और उसने महिला को कर्मियों, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज दिए थे।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छह मई को ‘शत्रु देश की एजेंट’ को वॉट्सऐप के जरिए संवदेनशील सूचना कथित तौर पर लीक करने के लिए सार्जेंट को गिरफ्तार किया था। सार्जेंट ने कम्प्यूटर और अन्य फाइल से सूचना तथा दस्तावेज धोखे से हासिल किए थे।

पुलिस के अनुसार, शर्मा को सूचना लीक करने के लिए एजेंट से रुपए भी मिले थे। भारतीय वायु सेना द्वारा मिली शिकायत के आधार पर गोपनीय सूचना अधिनियम कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया और सार्जेंट को छह मई को गिरफ्तार किया गया तथा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आपत्तिजनक सबूत, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज बरामद किए गए। मामले की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को गोपनीय दस्तावेज देने के आरोप में सेना के एक जवान समेत दो लोगों को गोपनीय सूचना अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले पोखरण सैन्य अड्डे पर सब्जियों की आपूर्ति करने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को पैसे के लिए सेना के एक कर्मी से संवेनशील दस्तावेज लेने और उन्हें आईएसआई को देने के आरोप में पकड़ा गया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए