दिल्ली: फूल बाजार में लावारिस बैग में मिले आईईडी को निष्क्रिय किया गया

दिल्ली: फूल बाजार में लावारिस बैग में मिले आईईडी को निष्क्रिय किया गया

दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बज कर करीब 19 मिनट पर इसकी सूचना मिली


नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली के गाजीपुर फूल बाजार में शुक्रवार सुबह एक लावारिस बैग में आईईडी उपकरण मिला, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
यह घटना 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले हुई है। घटना को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बज कर करीब 19 मिनट पर इसकी सूचना मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाजार में धातु का संदिग्ध डब्बा मिला है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।

एनएसजी के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें दिल्ली पुलिस ने सुबह 11 बजे के आसपास संदिग्ध वस्तु के बारे में सूचित किया। आईईडी को नियंत्रित विस्फोट तकनीक का उपयोग करके नष्ट कर दिया गया है। आईईडी के नमूने एकत्र किए गए हैं और विस्फोटक का पता लगाया जाएगा तथा दिल्ली पुलिस को सूचित किया जाएगा।’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काले रंग के बैग का वजन करीब तीन किलोग्राम था। बम से बचाव वाले सूट पहने एनएसजी कर्मियों को घटनास्थल पर देखा गया।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में