बर्तन धोने वाली नीतू होंगी प्रधानमंत्री से रुबरु

बर्तन धोने वाली नीतू होंगी प्रधानमंत्री से रुबरु

  • केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की सूची में है नीतू का नाम

देहरादून। किस्मत कब और कैसे किस पर मेहरबान हो जाए इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है। कुछ ऐसा ही रायपुरा ब्लॉक के नौका दौड़वाला(मोथरोवाल) निवासी और घरों में बर्तन धोने का काम करने वाली नीतू के साथ हुआ है। जहां बड़े बड़े लोगों को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका नहीं मिलता वहीं नीतू को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से नीतू को मिलने का बुलावा भेजा गया है और वह 10 और 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रुबरु होंगी।

Dakshin Bharat at Google News
दशहरा के पहले ही दिन उन्हें इस बात की जानकारी मिली की केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची में उनका नाम शामिल है और उन्हें इसके कारण प्रधानमंत्री ने मिलने के लिए बुलाया है। नीतू इस खबर से काफी उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री की ओर से एक विशेष पहल की गई है जिसके तहत वह व्यक्तिगत तौर पर इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लाभार्थियों को कितना लाभ मिला है और इसलिए वह देश भर से ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों को नई दिल्ली बुला रहे हैं।

नई दिल्ली पहुंचने पर नीतू सहित देश भर से बुलाए गए इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे और उनसे यह जानने की कोशिश करेंगे कि केन्द्र सरकार की योजना उनके लिए कितनी मददगार साबित हुई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार पूरे उत्तराखंड राज्य से प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा 130 लोगों को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा के क्रमश:10,50 और 70 लाभार्थियों को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आगामी 10 और 11 अक्टूबर को नानाजी देशमुख जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता प्राप्त हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय