रफ्तार पकड़ रही अ​र्थव्यवस्था, रोजगार गतिविधियां जून में 33 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

रफ्तार पकड़ रही अ​र्थव्यवस्था, रोजगार गतिविधियां जून में 33 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

रफ्तार पकड़ रही अ​र्थव्यवस्था, रोजगार गतिविधियां जून में 33 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। जून में रोजगार गतिविधियों में सालाना आधार पर जहां गिरावट रही, वहीं मई से तुलना करने पर इसमें 33 प्रतिशत की बढ़त रही। यह जानकारी नौकरी डॉट कॉम के मासिक रोजगार सूचकांक में सामने आई है।

Dakshin Bharat at Google News
रोजगार के संबंध में ऑनलाइन सूचनाएं देने वाली कंपनी नौकरी डॉट कॉम का जून का ‘नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स’ 1208 अंक पर रहा। जबकि मई में यह 910 था। यह पिछले महीने की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है, लेकिन सालाना आधार पर 44 प्रतिशत नीचे ही है।

कोविड-19 संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन की वजह से रोजगार गतिविधियों पर असर पड़ा है। हालांकि आठ जून के बाद से जारी लॉकडाउन में छूट की वजह से हालात थोड़े सुधर रहे हैं। कंपनी यह सूचकांक रिपोर्ट उसके मंच पर उपलब्ध नौकरी की सूचनाओं के आकलन से तैयार करती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 में सबसे अधिक रोजगार आतिथ्य, खुदरा और वाहन क्षेत्र में प्रभावित हुआ है। लेकिन जून में अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने ‘अनलॉक 1.0’ से मई के मुकाबले आतिथ्य क्षेत्र में 107 प्रतिशत और खुदरा एवं वाहन क्षेत्र में 77 प्रतिशत तक का सुधार देखा गया है।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा कि देश में ‘अनलॉक 1.0’ की शुरुआत के बाद से रोजगार परिदृश्य में मासिक आधार पर हो रहा सुधार प्रोत्साहित करने वाला है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में