बाड़मेर: लापता हुईं ग्राम प्रधान अचानक प्रेमी संग लौटीं, लिव इन में रहने की जताई इच्छा

बाड़मेर: लापता हुईं ग्राम प्रधान अचानक प्रेमी संग लौटीं, लिव इन में रहने की जताई इच्छा

बाड़मेर: लापता हुईं ग्राम प्रधान अचानक प्रेमी संग लौटीं, लिव इन में रहने की जताई इच्छा

ग्राम प्रधान पिंकी चौधरी

बाड़मेर/दक्षिण भारत। राजस्थान के बाड़मेर जिले में ग्राम प्रधान के अचानक गायब होने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। घर से लापता हुई ग्राम प्रधान पांच दिन बाद अपने कथित प्रेमी संग लौट आई हैं। यह मामला गांव सहित सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, जिले के समदड़ी की ग्राम प्रधान पिंकी चौधरी लापता हो गई थीं, जिसके बाद कयासों का बाजार गरम था। इस दौरान उनके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। हालांकि, पांच दिन बाद ग्राम प्रधान खुद ही लौट आईं।

रविवार को जब वे वापस आईं तो उनके साथ कथित प्रेमी अशोक चौधरी भी था। पुलिस के समक्ष दर्ज करवाए बयान में पिंकी चौधरी ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मायके या ससुराल दोनों ही जगह जाने से इंकार कर दिया है। यही नहीं, ग्राम प्रधान ने अशोक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई है।

इस संबंध में थानाधिकारी मीठालाल चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके अनुसार उन पर सामाजिक दबाव भी डाला जा रहा है।

इस पूरे मामले की आसपास के गांवों में काफी चर्चा हो रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि लापता होने की अवधि में ही ग्राम प्रधान ने पुलिस को ईमेल कर दिया था और यह आरोप लगाया कि उनके पति और ससुर प्रताड़ित करते हैं। ग्राम प्रधान ने तलाक लेने की बात कही है और जब तक इसकी प्रक्रिया पूरी होती, वे अशोक के साथ रहना चाहती हैं।

पिंकी ने कहा कि पति के साथ तलाक होने के बाद वे ​​शादी करने पर विचार करेंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उनकी यही मांग है कि उन्हें पति से तलाक मिल जाए, वे अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी मर्जी से घर से निकली थीं और मर्जी से ही लौटी हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download