जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
On
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद यहां आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।उन्होंने बताया कि तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू की दी, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Apr 2026 19:00:49
खामेनेई के एक्स अकाउंट @Khamenei_fa पर पोस्ट किया गया एक सांकेतिक चित्र


