कोविड-19ः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन

कोविड-19ः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन

कोविड-19ः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर/भाषा। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अंडमान-निकोबार प्रशासन ने एक अगस्त से सप्ताहांत में पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव चेतन बी सांघी ने मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा है कि जब तक केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 की स्थिति में सुधार नहीं होता है तब तक शनिवार और रविवार को कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि सभी कारोबारी प्रतिष्ठान, दुकानों के साथ-साथ यातायात प्रतिबंधित रहेगाा। हालांकि इससे अनिवार्य सेवाओं वाले लोगों और अनिवार्य वस्तुओं वाली दुकानों को छूट दी गई है। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को भी छूट प्रदान की गई है।

एक हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, इसी बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वायरस से 25 लोग और संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 363 हो गई। कुल 363 मामलों में से 170 लोगों का इलाज चल रहा है और 192 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'