विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास राइफल बरामद

विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास राइफल बरामद

विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास राइफल बरामद

उप्र एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार। फोटो: ANI

लखनऊ/भाषा। कानपुर पुलिस ने बिकरू पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Dakshin Bharat at Google News
शशिकांत से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुठभेड़ में लूटी गई पुलिस की एके 47 रायफल और उसके 17 कारतूस तथा इंसास रायफल और उसके 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शशिकांत उर्फ सोनू को सोमवार देर रात्रि दो बज कर पचास मिनट पर चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में जानकारी दी कि लूटा गया असलहा उसके और विकास दुबे के मकान में छिपा है। इसी के आधार पर विकास दुबे के घर से एके 47 राइफल और 17 कारतूस और शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गए थे।

उन्होंने बताया कि बिकरू पुलिस मुठभेड़ में 21 नामजद अभियुक्तों में से चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, छह अभियुक्त अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए हैं। अभी 11 नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सरकार रुकावट नहीं, विकास की प्रोत्साहक बननी चाहिए: मोदी सरकार रुकावट नहीं, विकास की प्रोत्साहक बननी चाहिए: मोदी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के तहत 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र वितरित किए।...
एयर इंडिया विमान दुर्घटना मामले में हुआ बड़ा खुलासा!
स्वभाव व व्यवहार से ही होती है व्यक्ति की पहचान: संतश्री आर्यशेखरविजय
मोक्ष प्राप्ति के प्रमुख मार्ग हैं- दान, शील, तप और भाव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
हमें दोषों से मुक्त कर गुणवान बनाते हैं गुरु: आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वर
रावलपिंडी के झूठ का पर्दाफाश
संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही भाजपा: खरगे