ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षक समेत दो की मौत

ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षक समेत दो की मौत

ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षक समेत दो की मौत

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई तस्वीर

ढेंकनाल/भाषा। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में दो सीटों वाला एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक प्रशिक्षु पायलट और उसके प्रशिक्षक की मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
ढेंकनाल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बीके नायक ने बताया कि जिले के बिरासला में प्रशिक्षु विमान सरकारी उड्डयन प्रशिक्षण संस्थान (जीएटीआई) की हवाईपट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नायक ने बताया कि दोनों को पास में कामाख्या नगर अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिसकर्मी और जिला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और इस संबंध में जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी वजह हो सकती है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में बिहार से कैप्टन संजीब कुमार झा और तमिलनाडु से प्रशिक्षु पायलट अनीस फातिमा की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में