इस राज्य में कोरोना को पराजित कर 68.6% लोग हो गए स्वस्थ

इस राज्य में कोरोना को पराजित कर 68.6% लोग हो गए स्वस्थ

भोपाल/भाषा। मध्यप्रदेश सरकार ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
प्रवक्ता ने बताया, ‘बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है। देश के सभी राज्यों में राजस्थान ही एक ऐसा प्रदेश है जहां यहां से अधिक 74 प्रतिशत रिकवरी रेट है जबकि देश का औसत रिकवरी रेट 48.7 प्रतिशत है।’

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 13 अप्रैल को मात्र नौ प्रतिशत रिकवरी रेट था, जो आज 68.6 प्रतिशत है और इसमें निरंतर सुधार हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की दोगुनी होने की दर 31 दिवस है जबकि यह दर देश में 14.17 दिवस है।

उन्होने बताया कि अलीराजपुर, हरदा और होशंगाबाद में गत 21 दिवस में कोई भी कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है। इसी प्रकार सिवनी में पिछले 19, झाबुआ में पिछले 15 और सीहोर में पिछले 10 दिन में कोई कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 1034 कंटेनमेंट क्षेत्र हैं। इनसे 8.94 लाख आबादी कवर हो रही है। कुल 1,171 मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्य कर रही हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की व्यवस्थाओं में पुलिस फोर्स के 9,580 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है