दुष्कर्म के आरोपियों को पंचों ने सुनाई पांच-पांच जूते मारने की सजा, लड़की ने की आत्महत्या

दुष्कर्म के आरोपियों को पंचों ने सुनाई पांच-पांच जूते मारने की सजा, लड़की ने की आत्महत्या

सांकेतिक चित्र

अलीगढ़/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पंचायत बैठी और पंचों ने दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने की सजा दी। इसके बाद उनका काला मुंह कर दिया गया।

इंसाफ न मिलने और आरोपियों के यूं खुले घूमने से दुखी लड़की ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना यहां के दादों क्षेत्र की है। यहां 16 वर्षीया किशोरी जब सुबह शौच के लिए गई तो दो युवकों ने उसका पीछा किया और मुंह बंद कर उसे खेत में ले गए।

आरोपों के अनुसार, युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने लड़की को धमकी दी और भाग गए। लड़की ने इस घटना के बारे में गांव में लोगों को बताया तो पंचायत बुलाई गई और वहां किशोरी एवं आरोपी युवक पेश हुए।

यहां गांव के वरिष्ठ लोगों से आशा की जाती थी कि वे इस संबंध में किशोरी को न्याय दिलाने के लिए मामला पुलिस के सामने रखेंगे, लेकिन उन्होंने युवकों को पांच-पांच जूते लगवाए और मुंह काला करवाकर छोड़ दिया।

इस घटना से लड़की इतनी आहत हुई कि उसने पंचायत से घर आने के बाद जान दे दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के किसी शख्स ने पुलिस को भी सूचित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

लड़की की दादी ने बताया कि मुझे किसी का सहारा नहीं है। एक पोती थी लेकिन उसे पंचायत से इंसाफ नहीं मिला तो वह भी चली गई।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी
कर्नाटकः जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल
कर्नाटकः रिश्वत मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
राजस्थान सरकार ‘अनुपयोगी’, भाजपा जीतेगी अगला विधानसभा चुनावः सीपी जोशी
राहुल गांधी देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहतेः भाजपा
भारत में 134 दिन बाद कोरोना के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार
आशंकाओं का निवारण करें