इंदौर में कर्फ्यू के दौरान छूट में वाहनों की सम-विषम व्यवस्था लागू होगी

इंदौर में कर्फ्यू के दौरान छूट में वाहनों की सम-विषम व्यवस्था लागू होगी

सांकेतिक चित्र

इंदौर/भाषा। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर यहां जारी कर्फ्यू में छूट के दौरान प्रशासन ने शनिवार से निजी वाहनों के परिचालन की सम-विषम व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। यह फैसला सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों के वायरल होने के बाद किया गया जिनमें कर्फ्यू में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दी गई छूट के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग बड़ी तादाद में वाहन लेकर सड़कों पर दिखाई दिए थे।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने आला अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि कर्फ्यू में छूट के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजी वाहनों के परिचालन को लेकर शनिवार से सम-विषम व्यवस्था लागू की जाए। इसके मुताबिक, शहर में एक दिन सम पंजीयन नंबरों के वाहनों का परिचालन हो, जबकि उसके अगले दिन विषम पंजीयन नंबरों के वाहन चलाए जाने को अनुमति दी जाए।

त्रिपाठी ने ये निर्देश भी दिए कि कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहर निकलने वाले सभी नागरिकों के लिए मास्क लगाना या किसी कपड़े से मुंह-नाक ढंकना अनिवार्य किया जाए ताकि कोरोना वायरस के फैलाव के बड़े खतरे से निपटा जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में खाद्य सामग्री और जरूरी सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। सब्जी, किराना और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को भी लागू किया गया है। गरीब एवं निशक्त लोगों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए फूड पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। घर की दहलीज तक दवाइयां पहुंचाने की प्रणाली शुरू की जा रही है। इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में