डीजीपी का खुलासा: आतंकियों को ले जा रहा ट्रक चालक पुलवामा आत्मघाती हमलावर का भाई था

डीजीपी का खुलासा: आतंकियों को ले जा रहा ट्रक चालक पुलवामा आत्मघाती हमलावर का भाई था

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह

जम्मू/भाषा। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों को कश्मीर ले जा रहे ट्रक का चालक पुलवामा आत्मघाती बम हमलावर का रिश्ते का भाई था। पिछले वर्ष पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टॉल प्लाजा के पास शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में जेईएम के तीन आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी एक ट्रक में कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे।

सिंह ने यहां कहा, ट्रक चालक की पहचान पुलवामा के समीर डार के रूप में हुई है। उसका भाई मंजूर डार 2016 में मारा गया था। वह आदिल डार का रिश्ते का भाई है।

जेईएम के आदिल डार ने पिछले वर्ष फरवरी में विस्फोटकों से लदी कार से पुलवामा जिले के लेथपुरा इलाके में सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

सिंह ने कहा कि उसने आतंकवादियों को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के दयाला चक इलाके से देर रात करीब दो बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद अपने साथ लिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'