सूरत की एक दुकान से 25 हजार रुपए के प्याज चोरी
On
सूरत की एक दुकान से 25 हजार रुपए के प्याज चोरी
सूरत/भाषा। ऐसे समय में जब प्याज सौ रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है तब यहां गुरुवार को तड़के पच्चीस हजार रुपए मूल्य के 250 किलो प्याज चोरी हो गए।
घटना गुजरात के सूरत शहर के पालनपुर पाटिया क्षेत्र में एक सब्जी की दुकान के बाहर हुई। दुकान के एक कर्मचारी अमित कनोजिया ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, रोजाना की तरह हमने 50-50 किलो के प्याज के पांच बोरे दुकान के बाहर बुधवार की रात को रखे थे। हालांकि पच्चीस हजार रुपए कीमत के प्याज की चोरी पहली बार हुई है।
कनोजिया ने कहा कि प्याज के दाम बढ़ने के कारण चोरी हुई होगी। कनोजिया के अनुसार दुकानदार ने अभी तक पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। गुजरात के प्रमुख शहरों में प्याज के दाम नब्बे से सौ रुपए प्रति किलो तक हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 10:42:01
Photo: @Khamenei_fa X account


