उन्नाव दुष्कर्म-हत्याकांड: लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित

उन्नाव दुष्कर्म-हत्याकांड: लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित

उप्र पुलिस.. सांकेतिक चित्र

लखनऊ/भाषा। उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़िता को जलाकर मार डालने के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव के बिहार थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी तथा छह अन्य पुलिसकर्मियों को उन्नाव मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार को निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई गत गुरुवार को आग के हवाले की गई 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद देर रात की गई।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता के साथ हुई घटना के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा था।

अखिलेश और प्रियंका ने कहा था कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शिकायत के चार महीने बाद तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई।

उन्नाव में बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पांच लोगों ने गत गुरुवार को तड़के चार बजे आग के हवाले कर दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी उस लड़की ने शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

लड़की ने आरोपियों में से दो पर पूर्व में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता के परिजन का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलीभगत कर परिवार का उत्पीड़न किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान