जम्मू से 5486 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
On
जम्मू से 5486 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना
जम्मू/भाषा। अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को 5,486 श्रद्धालुओं का 11वां जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा में बुधवार शाम तक 1.31 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
यात्रा के लिए देशभर से 1.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक अपना पंजीकरण कराया है। 46 दिन तक चलने वाली यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से होकर गुजरती है।अधिकारियों ने बताया कि 5,486 श्रद्धालुओं के 11वें जत्थे में 4,004 पुरुष, 1,245 महिलाएं, 10 बच्चे और 227 साधु संत शामिल हैं, जो यहां भगवती नगर आधार शिविर से तड़के करीब साढ़े तीन बजे 221 वाहनों में सवार होकर पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए।
कश्मीर घाटी में बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी, जो 15 अगस्त को संपन्न होगी। यात्रा के सुगम और सफल आयोजन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Mar 2026 09:34:59
Photo: ADGPI


