होली के दौरान किसी को ना मिले सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का मौका : योगी

होली के दौरान किसी को ना मिले सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का मौका : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्यौहार को सभी समुदायों से परस्पर संवाद और सहमति के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश देते हुए ताकीद की कि इस तरह काम किया जाए जिससे किसी को भी सरकार की मंशा या प्रशासन की कार्य पद्धति पर सवाल उठाने का मौका ना मिले। योगी ने कल रात होली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उप महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों तथा जिला पुलिस प्रमुखों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।उन्होंने ताकीद की कि सभी जिलों में शांति समिति की बैठकों के जरिये विभिन्न समुदायों से संवाद बनाकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली पर्व को सम्पन्न कराया जाए, ताकि किसी को शासन की मंशा या प्रशासन की कार्य पद्धति पर प्रश्न उठाने का अवसर ना मिले। होली का पर्व शुक्रवार को होने के कारण थाने, तहसील आदि सभी स्तरों पर शांति समिति की बैठकें की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान परम्परागत आयोजनों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए और परम्परा के विरुद्ध कार्यक्रमों को किसी भी हाल में इजाजत ना दी जाए। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था को खुद देखें। आपात स्थिति के लिए स्ट्राइकिंग रि़जर्व के रूप में पुलिस व्यवस्था रखी जाए। सोशल मीडिया के ट्रेण्ड पर निगाह रखी जाए, जिससे अफवाहों पर लगाम लगायी जा सके।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय