हनीप्रीत नाम के लिए मेरी पत्नी थी : विश्वास गुप्ता

हनीप्रीत नाम के लिए मेरी पत्नी थी : विश्वास गुप्ता

चंडीग़ढ। साध्वी बलात्कार मामले में कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के तलाकशुदा पति विश्वास गुप्ता ने उसकी पूर्व पत्नी और राम रहीम के बीच संबंधों को लेकर शुक्रवार को कई खुलासे किए। गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच काफी समय से घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने आरोप भी लगाया कि हनीप्रीत सिर्फ नाम के लिए उनकी पत्नी थी और वह हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बाप-बेटी का संबंध नहीं था। राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को बेटी बनाया हुआ था जबकि स्वयं उसके समक्ष दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को केवल बेटी बनाने की घोषणा की थी और वैधानिक रूप से गोद लेने की कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी। हनीप्रीत के पूर्व पति ने कहा कि राम रहीम ने उसे पाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। राम रहीम ने हनीप्रीत का साथ हासिल करने के लिए टीवी सीरियल की तरह ’’बिग बॉस’’ का खेल भी खेला। इसके लिए सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिग बॉस जैसा सेट भी लगवाया गया जहां राम रहीम का पूरा परिवार, हनीप्रीत और वह भी मौजूद रहता था। डेरे में बिग बॉस का नाटक २८ दिन चला। इस नाटक में राम रहीम स्वयं बिग बॉस बना और सारा खेल टेलीविजन शो की तरह होता था, जो भी गलती करता था उसे बिग बॉस के कमरे में जाकर राम रहीम का सुमरिन करने की सजा मिलती थी। पहली बार गलती करने पर सजा १० मिनट की होती थी और इसके बाद जितनी बार गलती की जाती थी, सजा में १०-१० मिनट का इजाफा किया जा था। खेल में शामिल अन्य लोग सतर्क रहकर गलती करने से बचने की कोशिश में लगे रहते थे। दूसरी ओर हनीप्रीत ने पहले ही दिन इतनी गलतियां कर दी कि वह एक तरह से हमेशा राम रहीम के कक्ष में रहती थी। यह पूछे जाने पर कि उस समय शक क्यों नहीं किया गया, गुप्ता ने कहा कि राम रहीम का प्रभाव इतना अधिक था कि ग़डब़डझाला लगने के बावजूद कभी शक नहीं हुआ। उसने कहा कि वह नाम मात्र के लिए हनीप्रीत का पति था जबकि हनीप्रीत हमेशा राम रहीम के साथ रही। गुप्ता ने बताया कि राम रहीम उसे भी अपने पास रखता था और दामाद की तरफ सम्मान दिलवाता था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश