संतों और गुरुओं के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा प्रदेश : वसुन्धरा
संतों और गुरुओं के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा प्रदेश : वसुन्धरा
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि संतों और गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलकर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे ब़ढता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में संतों पर विश्वास किया जाता है क्योंकि संत हमारे और ईश्वर के बीच क़डी बनकर हमें रास्ता दिखाने का काम करते हैं।राजे गुरुवार को अम्बाबा़डी स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर आदियोगी फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संत-महात्मा समाज में स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान देते हैं और पथ प्रदर्शक बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री राजे ने भागवत आरती में हिस्सा लिया तथा इससे पहले स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज के दर्शन कर उनसे प्रदेश की प्रगति के लिए आशीर्वाद लिया। स्वामी प्रज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री को शॉल ओ़ढाकर श्रीयंत्र भेंट किया।
About The Author
Related Posts
Latest News
