शरद ने दी चुनौती, कहा…निकालते निकालते थक जाओगे

शरद ने दी चुनौती, कहा…निकालते निकालते थक जाओगे

दरभंगा। जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने वर्तमान समय को अपने राजनीतिक जीवन का चुनौतीपूर्ण समय बताया और कहा कि अब तो यह देखना है कि मंजिल किसे मिलती है? यादव ने यहां आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उनपर ब़डा हमला करते हुए कहा कि इस समय बिहार में दो जनता दल है, एक सरकारी जनता दल और दूसरा आम जनता का जनता दल। शरद का इशारा नीतीश कुमार और उनके साथ देेने वाले लोगों के लिए ’’सरकारी जनता दल’’ जबकि उनके साथ चल रहे लोगों को ’’जनता का जनता दल’’ की तरफ था। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है और देखना है मंजिल किसे मिलती है? सांसद ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोका जा रहा है। यादव ने आज कहा कि महागठबंधन में हुई टूट जनता के विश्वास, अमानत एवं करार के साथ धोखा है और ऐसा करने वाली पार्टियों और नेताओं को जनता सबक सिखाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु: संगीता ने स्मार्ट गैजेट्स की 30 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी शुरू की बेंगलूरु: संगीता ने स्मार्ट गैजेट्स की 30 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी शुरू की
केरल, महाराष्ट्र, गोवा और अन्य राज्यों में इसकी उपस्थिति बढ़ेगी
खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने दिया यह बयान
मैसूरु: ऑनलाइन सट्टेबाजी से वित्तीय परेशानी के कारण दंपति ने उठाया खौफनाक कदम
सनी देओल ने इस शहर में शुरू की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग
प. बंगाल: भाजपा विधायकों ने ममता सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में धरना दिया
उच्चतम न्यायालय ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई कड़ी फटकार
दुराचार से दूर, व्यसनमुक्त यौवन किसी चमत्कार से कम नहीं: आचार्य विमलसागरसूरी