केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी, एचआरडी मंत्रालय का नया नाम होगा यह

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी, एचआरडी मंत्रालय का नया नाम होगा यह

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी, एचआरडी मंत्रालय का नया नाम होगा यह

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

Dakshin Bharat at Google News
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को नई शिक्षा नीति का मसौदा सौंपा था। इस दौरान ही निशंक ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

नई शिक्षा नीति के मसौदे को विभिन्न पक्षकारों की राय के लिए सार्वजनिक किया गया था और मंत्रालय को इस पर दो लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘नीति के मसौदे को मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय का पुन: नामकरण शिक्षा मंत्रालय किया गया है।’ गौरतलब है कि वर्तमान शिक्षा नीति 1986 में तैयार की गई थी और इसे 1992 में संशोधित किया गया था। नई शिक्षा नीति का विषय 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था।

मसौदा तैयार करने वाले विशेषज्ञों ने पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम के नेतृत्व वाली समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट पर भी विचार किया। इस समिति का गठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तब किया था जब मंत्रालय का जिम्मा स्मृति ईरानी के पास था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा
Photo: idfonline FB Page
'3 लड़ाकू विमान मार गिराए, 2 इजराइली पायलट हिरासत में' - ईरान का झूठा दावा या हकीकत कुछ और?
ब्लैक बॉक्स से खुलेगा अहमदाबाद विमान दुर्घटना का रहस्य?
ईरानियों के नाम नेतन्याहू का पैगाम- 'दुष्ट और दमनकारी शासन को उखाड़ फेंकें'
ईरान के कितने परमाणु वैज्ञानिक मारे गए, क्या ट्रंप को सब पता था? 4 बड़े सवाल और उनके जवाब
एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन एचयूटी की साजिश की जांच के लिए मप्र और राजस्थान में छापे मारे
ईरान ने दो इज़राइली लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया