करतारपुर कॉरिडोर पर सिद्धू के बयान को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की

करतारपुर कॉरिडोर पर सिद्धू के बयान को लेकर भाजपा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की

नई दिल्ली/भाषा। भाजपा ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान और राम मंदिर मामले में शीर्ष अदालत के फैसले पर नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित प्रतिक्रिया को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, करतारपुर कॉरिडोर और राम जन्मभूमि को लेकर कांग्रेस का जैसा रवैया रहा है, वो आज हमारे सामने उजागर हुआ है।
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में पाकिस्तान की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जाते हैं, लेकिन भारत से गए पहले जत्थे में नहीं जाते है। वह सिखों का प्रतिनिधि होने का दावा करते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा में कसीदे पढ़ते हैं। पात्रा ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस के कद्दावर नेता है और उन्होंने पाकिस्तान में दिए अपने बयान से भारत को छोटा किया है। सिद्धू पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तुलना एलेक्सजेंडर से करते हैं, जो निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का ये कहना कि ’हम मार रहे हैं और वो (पाकिस्तान) बचा रहे है’ ये कांग्रेस की मनोस्थिति को दर्शाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, अगर जान से कोई मारने का काम करता है तो ये पाकिस्तान करता है। हम मांग करते हैं कि सोनिया गांधी जी देश से क्षमा मांगे। पात्रा ने कहा कि भारत के उच्चतम न्यायालय और भारत की न्याय प्रणाली से अच्छी न्याय प्रणाली पूरे विश्‍व में नहीं है और उस न्याय प्रणाली पर सवाल उठाने का काम कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने शर्मनाक तरीके से किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड जिस तरह शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, वह निंदनीय है।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि चाहे नवजोत सिंह सिद्धू हों या नेशनल हेराल्ड, वो बार-बार हिंदुस्तान के खिलाफ और कहीं न कहीं पाकिस्तान के पक्ष में बोलते आ रहे है। उन्होंने कहा, हम चाहते है कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा इसके लिए माफी मांगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में