रेलवे में लालफीताशाही होगी खत्म : पीयूष गोयल

रेलवे में लालफीताशाही होगी खत्म : पीयूष गोयल

नई दिल्ली/मुंबई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि रेलवे के व्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए लालफीताशाही को खत्म किया जाएगा और रेल सुरक्षा के लिए क़डे फैसले लिए जाएंगे। मुंबई के एलफिंस्टन रेल हादसे में भगद़ड के कारण २३ लोगों मारे जाने की घटना के बाद गोयल ने अधिकारियों की शनिवार को आपात बैठक बुलाई और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे प्रमुख है और इसको लेकर किसी भी तरह की लालफीताशाही नहीं चलने दी जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
सभी रेलवे स्टेशनों पर अब अनिवार्यरूप से ओवर फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा और अधिकारियों को दी गई परियोजनाओं पर निर्धारित समय पर काम पूरा करना होगा।

बैठक के बाद गोयल ने ट्वीट कर कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों पर अब अनिवार्यरूप से ओवर फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा और अधिकारियों को दी गई परियोजनाओं पर निर्धारित समय पर काम पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। रेल मंत्री ने कहा कि रेल परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाने और परियोजनाओं के काम को गति देने के लिए दो अधिकारियों का दल फील्ड में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लालफीताशाही नहीं चलेगी और महाप्रबंधक रेल सुरक्षा को लेकर जो कदम उठाना चाहते हैं, वह इस पर खर्च करने के लिए अधिकृत होंगे।

 

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'