दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अनुभवों से जल बचाना सीखेगा राजस्थान : गोयल

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अनुभवों से जल बचाना सीखेगा राजस्थान : गोयल

जयपुर। पेयजल की गुणवत्ता में सुधार और बचत के अनुभव को साझा करने के लिए छह सदस्य ऑस्ट्रेलियन प्रतिनिधि दल ने गुरुवार को जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल और विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र से मुलाकात की और एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया। जलदाय विभाग के मुख्यालय जल भवन में आयोजित वर्कशॉप में प्रतिनिधि दल ने पेयजल से जु़डे विभिन्न मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान २०१६ में स्थापित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने इस दौरान सतही जल की वाष्पीकरण की समस्या, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत बनाए नलकूपों के उपयोग के संबंध में योजना बनाने, आरओ प्लांट द्वारा निकाले अपशिष्ट के निस्तारण में आ रही परेशानी और पश्चिमी राजस्थान में चल रहे वाटर लॉगिंग की समस्या के संबंध विस्तृत चर्चा की गई। ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा पेयजल की बचत के लिए किए जा रहे नवाचारों और अनुभवों को भी प्रतिनिधि दल ने अधिकारियों के साथ साझा किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला