योग धार्मिक नहीं, दुनिया भर में भाईचारे को बढ़ावा देता है : नायडू
On
योग धार्मिक नहीं, दुनिया भर में भाईचारे को बढ़ावा देता है : नायडू
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को यहां कहा कि योग ना तो राजनीतिक है और ना ही धार्मिक बल्कि यह दुनिया भर में भाईचारे को ब़ढावा देता है। कनॉट प्लेस में करीब १०,००० लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने राजग के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ समारोह में आसन भी किया। उन्होंने समारोह में कहा, योग राजनीतिक नहीं है और ना ही धार्मिक। यह एक पारंपरिक भारतीय कला है और यह अति प्राचीन काल से देश में आजमाया जा रहा है।
Tags:


