वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वे 71 साल के थे। एक महीने पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
फैजल ने बताया कि अहमद पटेल ने 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि अहमद पटेल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

फैजल पटेल ने ट्वीट के जरिए अपील की है कि कोरोना से संबंधित सावधानियों और नियमों का पालन करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और भीड़ इकट्ठी करने से बचें।

अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त, 1949 को गुजरात के भरूच में हुआ था। उनके पिता सामाजिक कार्यकर्ता थे। अहमद पटेल यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे, जिसके बाद कांग्रेस में आए। वे गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। उन्हें गांधी परिवार का विश्वासपात्र माना जाता था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान