कुलगाम में भाजपा नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: नड्डा
On
कुलगाम में भाजपा नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: नड्डा
नई दिल्ली/भाषा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने को देश के लिए बड़ा नुकसान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना हमले में आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। परिवारों के प्रति संवेदना।’गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर शाम कुलगाम जिले के वाई के पोरा इलाके में भाजपा नेताओं फिदा हुसैन, उमर हाजम एवं उमर राशिद बेग की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माने जाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
05 Sep 2026 19:02:53
Photo: DKShivakumar.official FB Page


