ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, हर जांच के लिए तैयार: शेखावत

ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, हर जांच के लिए तैयार: शेखावत

ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, हर जांच के लिए तैयार: शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली/भाषा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस जिस कथित ऑडियो के हवाले से उनके ऊपर आरोप लगा रही है, उसमें उनकी आवाज ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। शेखावत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।’

Dakshin Bharat at Google News
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में बातचीत कर रहे लोगों के बारे में कांग्रेस ने दावा किया है कि यह आवाज कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत व भाजपा नेता संजय जैन की है जिनमें कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त के बारे में चर्चा हो रही है।

कांग्रेस ने इस टेप का हवाला देते हुए मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने एवं उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इससे पहले, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पार्टी नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास बताया।

पुनियां ने कहा, ‘आज जो कुछ हुआ उसने राजस्थान की राजनीति को शर्मसार किया है … कि मुख्यमंत्री निवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बन जाए और नेताओं के चरित्र हनन का प्रयास हो।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला